Score Khel Tests Quiz Questions Papers Courses Typing Lectures Login
Hindi Version of the Ques with Green background are available only
objective Ques (129 results)
1)

एक निश्चित कूट भाषा में,A + B का अर्थ है कि 'A, B की माता है',A – B का अर्थ है कि 'A, B का भाई है',A x B का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है' औरA ÷ B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है'।उक्त के आधार पर, यदि 'U + V ÷ W – Y x Z' है, तो U का Z से क्या संबंध है?

SSC CGL Mains 2024
A)

पत्नी की दादी

B)

पत्नी की बुआ

C)

पत्नी की मौसी

D)

पत्नी की नानी

2)

U, N का पिता है। N, T की बहन है। T, I की पत्नी है। I, L का पुत्र है। U का L से क्या संबंध है?

SSC CGL Mains 2024
A)

पुत्रवधू

B)

पुत्रवधू की बहन

C)

पुत्रवधू के पिता

D)

पुत्रवधू की माता

3)

एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि 'A, B की माता है', A – B का अर्थ है कि 'A, B का भाई है', A x B का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है' और A ÷ B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है'। उक्त के आधार पर, यदि 'U – V x W ÷ Y + Z' है, तो U का Z से क्या संबंध है?

SSC CGL Mains 2024
A)

नाना के पिता

B)

नानी का भाई

C)

नाना का भाई

D)

नानी के पिता

4)

एक निश्चित कूट भाषा में,P + Q का अर्थ है कि 'P, Q की माता है',P – Q का अर्थ है कि 'P, Q का भाई है',P x Q का अर्थ है कि 'P, Q की पत्नी है' औरP ÷ Q का अर्थ है कि 'P, Q का पिता है'।उक्त के आधार पर, यदि 'U – V + W ÷ Y x Z' है, तो U का Z से क्या संबंध है?

SSC CGL Mains 2024
A)

पत्नी के पिता के मामा

B)

पत्नी की माता के नाना

C)

पत्नी के पिता के नाना

D)

पत्नी की माता के मामा

5)

यदि X × Y का अर्थ है कि X, Y की माता है, X – Y का अर्थ है कि X, Y का पिता है, X ÷ Y का अर्थ है कि X, Y की बहन है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजक दर्शाता है कि P, R का दादा है?

SSC CGL 2022
A)

P - Q × R

B)

P - Q ÷ R

C)

Q - P × R

D)

P × Q - R

6)

'A @ B' का अर्थ है, 'A, B का पति है'।
'A & B' का अर्थ है, 'A, B का पिता है'।
'A # B' का अर्थ है, 'B, A का पुत्र है'।
यदि S @ T # P @ Q # R & V, तो T, Q से किस प्रकार सम्बन्धित है?

SSC CGL 2022
A)

सास

B)

माता

C)

पति

D)

बहन

7)

A & B का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है'।
A # B का अर्थ है कि 'A, B की बहन है'।
A @ B का अर्थ है कि 'A, B का भाई है'।
A % B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है'।
A - B का अर्थ है कि 'A, B की पुत्री है'।
A * B का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है'।
यदि C # D @ E % Z & L # M - N * P है, तो L, P से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

बहू

B)

पुत्री

C)

पत्नी

D)

बहन

8)

यदि R ÷ S का अर्थ है कि R, S की माता है, R × S का अर्थ है कि R, S का पिता है, R - S का अर्थ है कि R, S की बहन है, तो निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण दर्शाता है कि P, R का पिता है?

SSC CGL 2022
A)

R × Q - P

B)

Q × P - R

C)

P × Q ÷ R

D)

P × Q - R

9)

यदि A × B का अर्थ है कि A, B का पिता है, A – B का अर्थ है कि A, B की माता है, A ÷ B का अर्थ है कि A, B का भाई है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजक दर्शाता है कि P, R का चाचा है?

SSC CGL 2022
A)

Q ÷ P × R

B)

P ÷ Q – R

C)

P ÷ Q × R

D)

P × Q ÷ R

10)

A # B का अर्थ है 'A, B की बहन है'।
A @ B का अर्थ है 'A, B का पुत्र है'।
A & B का अर्थ है 'A, B का पिता है'।
A % B का अर्थ है 'A, B की माता है'।
यदि W @ Q % T & Y @ M % K है, तो W, K से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

चाचा

B)

मामा

C)

पिता

D)

भाई

11)

'A @ B' का अर्थ है 'A, B का पति है'।
'A & B' का अर्थ है 'A, B का पिता है'।
'A # B' का अर्थ है 'B, A का पुत्र है'।
यदि F & G @ H # I @ J है, तो G, J से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

पति

B)

पुत्र

C)

पिता

D)

ससुर

12)

यदि A × B का अर्थ है कि A, B का पिता है, A ÷ B का अर्थ है कि A, B की माँ है, A + B का अर्थ है कि A, B का भाई है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजक दर्शाता है कि P, R की दादी है?

SSC CGL 2022
A)

P ÷ Q + R

B)

P ÷ Q × R

C)

P ÷ R × Q

D)

P × Q ÷ R

13)

यदि A × B का अर्थ है कि A, B का भाई है, A – B का अर्थ है कि A, B की बहन है, A + B का अर्थ है कि A, B का पिता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजक दर्शाता है कि P, R का पिता है?

SSC CGL 2022
A)

P + Q + R

B)

P × Q + R

C)

P + Q × R

D)

P - Q × R

14)

A # B का अर्थ है 'A, B की बहन है'।
A @ B का अर्थ है 'A, B का पुत्र है'।
A & B का अर्थ है 'A, B का पिता है'।
A % B का अर्थ है 'A, B की माता है'।
यदि W & Q # T & Y @ M % K है, तब Q, K से किस प्रकार सम्बंधित है?

SSC CGL 2022
A)

पिता की बहन

B)

बहन

C)

माता की बहन

D)

पिता की माता

15)

A - B का अर्थ है कि 'A, B की माता है'
A * B का अर्थ है कि 'A, B का पति है'
A % B का अर्थ है कि 'A, B का भाई है'
A $ B का अर्थ है कि 'A, B की बहन है'
यदि I * J - K % L $ M * N है, तो I, N से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

भाई

B)

ससुर

C)

ब्रदर-इन-लॉ

D)

पिता

16)

यदि P × Q का अर्थ है कि P, Q की माता है, P + Q का अर्थ है कि P, Q का पिता है, P ÷ Q का अर्थ है कि P, Q की बहन है, तो निम्नलिखित में से कौन- सा व्यंजक दर्शाता है कि A, C की मामी/मौसी है?

SSC CGL 2022
A)

A ÷ B × C

B)

C × B ÷ A

C)

A ÷ B + C

D)

B ÷ C × A

17)

यदि S - T का अर्थ है कि S, T की माता है, S × T का अर्थ है कि S, T का पिता है, S + T का अर्थ है कि S, T की बहन है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजक दर्शाता है कि P, R की माता है?

SSC CGL 2022
A)

P × Q + R

B)

P - Q + R

C)

Q - P + R

D)

R + Q - P

18)

P + Q का अर्थ है, 'P, Q का पिता है'
P - Q का अर्थ है, 'P, Q की माता है'
P * Q का अर्थ है, 'P, Q की बहन है'
P % Q का अर्थ है, 'P, Q का भाई है'
यदि A - B % C * D + E, तो A, E से किस प्रकार सम्बन्धित है?

SSC CGL 2022
A)

बहन

B)

बुआ

C)

माता

D)

दादी

19)

U $ V का अर्थ है कि 'U, V की बहन है'
U @ V का अर्थ है कि 'U, V का पति है'
U * V का अर्थ है कि 'U, V का पुत्र है'
U ÷ V का अर्थ है कि 'U, V की माता है'
यदि O $ P * B @ F है, तो O, F से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

पुत्री

B)

भाई

C)

बहन

D)

पुत्रवधु

20)

यदि A × B का अर्थ है कि A, B का पिता है, A - B का अर्थ है कि A, B की माता है, A + B का अर्थ है कि A, B का भाई है, तो निम्न में से कौन-सा व्यंजक दर्शाता है कि Q, P का पुत्र है?

SSC CGL 2022
A)

P + R × Q

B)

Q × P + R

C)

P × Q + R

D)

P × Q - R

21)

यदि A + B का अर्थ है A, B का भाई है, A × B का अर्थ है A, B की बहन है, A ÷ B का अर्थ है A, B का पिता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजक दर्शाता है कि P, R की बहन है?

SSC CGL 2022
A)

P × Q ÷ R

B)

P + Q × R

C)

P + Q + R ;

D)

P × Q + R

22)

'A @ B' का अर्थ है, 'A, B का पति है'।
'A & B' का अर्थ ;है, 'A, B की माता है'।
'A # B' का अर्थ ;है, 'A, B ;की पुत्री है'।
यदि G # H & I @ J & K है, तो H, J से किस प्रकार सम्बन्धित है?

SSC CGL 2022
A)

बहन

B)

भाई

C)

माता

D)

सास

23)

A # B का अर्थ है कि 'A, B की बहन है'।
A @ B का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है'।
A & B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है'।
A % B का अर्थ है कि 'A, B की माता है'।
यदि W @ Q # T & Y @ M % K है, तो Q, K से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

माता

B)

बहन

C)

मौसी

D)

पिता की बहन

24)

यदि A + B का अर्थ है कि A, B का पिता है, A – B का अर्थ है कि A, B की माता है, A × B का अर्थ है कि A, B का भाई है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजक दर्शाता है कि Q, P का पुत्र है?

SSC CGL 2022
A)

P – Q - R

B)

P + Q – R

C)

P × P – Q

D)

P – Q + R

25)

A @ B का अर्थ है 'A, B की बहन है'।
A & B का अर्थ है 'A, B का भाई है'।
A # B का अर्थ है 'A, B की पत्नी है'।
A ^ B का अर्थ है 'A, B की माता है'
A + B का अर्थ है 'A, B का पिता है'।
यदि A + G & I + R @ S @ T # U & V है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

SSC CGL 2022
A)

G, I का भाई है।

B)

A, T का नाना है।

C)

I, U का ससुर है।

D)

R, A की पोती है।

26)

यदि A × B का अर्थ है कि A, B का पिता है, A + B का अर्थ है कि A, B की माता है, A ÷ B का अर्थ है कि A, B का भाई है, तो निम्न में से कौन-सा व्यंजक दर्शाता है कि Q, P का पुत्र है?

SSC CGL 2022
A)

R × Q + P

B)

P + Q × R

C)

Q + P × R

D)

P + Q + R

27)

यदि A × B का अर्थ है कि A, B का भाई है, A – B का अर्थ है कि A, B की बहन है, A + B का अर्थ है कि A, B का पिता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजक दर्शाता है कि P, R की बुआ है?

SSC CGL 2022
A)

P × Q + R

B)

P – Q + R

C)

P – Q × R

D)

P + Q – R

28)

A # B का अर्थ है 'A, B की बहन है'।
A @ B का अर्थ है 'A, B की पुत्री है'।
A & B का अर्थ है 'A, B का पति है'।
A % B का अर्थ है 'A, B का पिता है'।
यदि A % B & C # D @ E है, तो B, E से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

पिता

B)

दामाद

C)

भाई

D)

पुत्र

29)

एक अतिथि से रेशमा का परिचय कराते हुए, एक महिला, करिश्मा ने कहा, "वह मेरे ससुर की पुत्री की पुत्री है"। रेशमा, करिश्मा से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

भतीजी/भांजी

B)

ननद/ भाभी

C)

चचेरी/ममेरी/फुफेरी बहन

D)

बहन

30)

एक महिला की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए, वरुण ने कहा, "वह मेरे ससुर के पुत्र की इकलौती बहन की सास है"। वरुण उस महिला से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

पुत्र

B)

भाई

C)

दामाद

D)

पति

31)

'A # B' का अर्थ है 'A, B की बहन है';
'A $ B' का अर्थ है 'A, B का पिता है'।
'A @ B' का अर्थ है 'A, B की पत्नी है'।
'A % B' का अर्थ है 'A, B का भाई है'।
निम्नलिखित में से किस विकल्प का अर्थ है 'J, R का पिता है'?

SSC CGL 2022
A)

J @ C $ K % M # R

B)

C @ J $ K % M # R

C)

C @ J % K $ M # R

D)

C @ R $ K % M # J

32)

रंजना ने एक महिला से कहा, "मेरे पिता आपके पुत्र पीयूष के दादा हैं"। पीयूष रंजना से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

भाई

B)

पोता

C)

चचेरा भाई

D)

भांजा

33)

एक लड़के की ओर इशारा करते हुए, शालिनी ने कहा, "वह मेरी पुत्री के पिता की पत्नी के पिता की पत्नी का इकलौता पुत्र है"। शालिनी का लड़के से क्या संबंध है?

SSC CGL 2022
A)

बहू

B)

बेटी

C)

भाभी

D)

बहन

34)

विनीता और अमिता, गौरव की बहनें हैं। आशीष, विनीता का पिता है। अंश, अमिता का पुत्र है। आशीष, अंश से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

दादा

B)

नाना

C)

मामा

D)

चाचा

35)

नीरज, रिंकू का पिता है। जिया और टिया, रूबी की पुत्रियाँ हैं, जो रिंकू की एकमात्र बहन है। विष्णु, रिंकू और गीता का पुत्र है। नीरज, टिया से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

मामा

B)

नाना

C)

दादा

D)

चाचा

36)

यदि स्वाति के पिता, दिव्या के नाना हैं, जो मान्या की पुत्री है, तो मान्या के पति के पिता दिव्या से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

पिता

B)

दादा

C)

मामा

D)

चाचा

37)

'Z + Y' का अर्थ है 'Y, Z का पुत्र है'।
'Z $ Y' का अर्थ है 'Y, Z का पिता है'।
'Y% Z' का अर्थ है 'Y, Z का दामाद है'।
'Z - Y' का अर्थ है 'Y, Z की पत्नी है'।
'Y * Z' का अर्थ है 'Z, Y का भाई है'।
'Y # Z' का अर्थ है 'Z, Y की इकलौती बहन है'
निम्नलिखित व्यंजक में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर कौन से दो चिन्ह क्रमिक रूप से यह दर्शा सकते हैं कि 'D, W की पत्नी है'?
W % O – B ? C ? D

SSC CGL 2022
A)

+ और #

B)

$ और +

C)

% तथा –

D)

+ और -

38)

जाह्नवी, तरुणी की बहन है। तरुणी, दिलीप से विवाहित है। दिलीप, रघु के पिता हैं। मनोज, हेमा का बेटा है। तरुणी, हेमा की सास है। दिलीप का केवल एक बेटा है और कोई बेटी नहीं है। जाह्नवी, बरुण से विवाहित है। लेखा, बरुण की बेटी है। जाह्नवी की बहन, मनोज के दादा से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

सास

B)

पत्नी

C)

बहन

D)

माता

39)

एक मेहमान को कौमुदी का परिचय कराते हुए एक लड़के मिहिर ने कहा, "वह मेरी माँ के जेठजी की एकमात्र पुत्री है"। मिहिर का कौमुदी से क्या संबंध है?

SSC CGL 2022
A)

चचेरा भाई

B)

चाचा

C)

पिता

D)

भाई

40)

उन वेन आरेख का चयन करें जो निम्नलिखित वर्गो के बीच के संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है ।
भाई, भतीजे, चाचा

SSC CGL 2022
A)
option_A_H
B)
option_B_H
C)
option_C_H
D)
option_D_H
41)

'A + B' का अर्थ है 'A, B की पुत्री है'।
'A $ B' का अर्थ है 'A, B का पति है'।
'A@B' का अर्थ है 'A, B का भाई है'।
'A & B' का अर्थ है 'A, B की माँ है'।
'A % B' का अर्थ है 'A, B का पुत्र है'।
यदि 'W @ S % K $ G & U & T @ R + C' है, तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

SSC CGL 2022
A)

C, U की पत्नी है।

B)

G, W का पिता है।

C)

G, R की नानी है।

D)

C, K का ससुर है।

42)

यदि अर्पिता, प्रीतम की पत्नी की माँ के पति की एकमात्र पुत्री है, तो अर्पिता, प्रीतम के पुत्र से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

पोती

B)

बहन

C)

माँ

D)

पुत्री

43)

महेश, रीवा का पिता और वंश का दादा है। आकाश, रीवा का भाई और वंश तथा ऋतू का पिता है। आकाश और माया की एकमात्र पुत्री ऋतू है। माया, महेश से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

आंटी

B)

पुत्री

C)

बहन

D)

पुत्रवधु

44)

एक महिला की ओर इशारा करते हुए रीना ने कहा, "वह मेरे ससुर की एकमात्र पुत्री है।" वह महिला, रीना की कौन है?

SSC CGL 2022
A)

माता

B)

बहन

C)

ननद

D)

पुत्री

45)

एक परिवार में छह सदस्य, P, Q, R, S, T और U हैं। T, P के पति का भाई है। U, T की माता है। Q, S और P की पुत्री है और R की पोती है। R, T से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

भाई

B)

पुत्र

C)

पिता

D)

चाचा

46)

एक परिवार में सात सदस्य B, C, D, E, F, G और H हैं। H, D की एकमात्र बहू है। E, C की बहन है। C, F, का एकमात्र पुत्र है, जो D की पत्नी है। B और G, H के पुत्र हैं। G, F से कैसे संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

पिता

B)

भाई

C)

पोता

D)

पुत्र

47)

‘A # B’ का अर्थ है 'A, B का पिता है'।
‘A % B’ का अर्थ है 'A, B की माता है'।
‘A @ B’ का अर्थ है 'A, B की बहन है'।
‘A & B’ का अर्थ है 'A, B का पुत्र है'।
यदि ‘G # M # T % S @ H & R & W @ U’ है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

SSC CGL 2022
A)

M, S का नाना है।

B)

W, H की नानी है।

C)

G, T का दादा है।

D)

R, T का पति है।

48)

'A % B' का अर्थ है 'A, B की बहन है'।
'A $ B' का अर्थ है 'A, Bका भाई है'।
'A @ B' का अर्थ है 'A, B का पुत्रहै'।
'A & B' का अर्थ है 'A, B की माताहै'।
यदि 'R % T & Z $ S @ V @ C % Y' है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

SSC CGL 2022
A)

T, C की पुत्री है।

B)

T, S की माता है।

C)

C, Z की दादी है।

D)

V, Z का पिता है।

49)

पामिला, अकुन जो निकिता से विवाहित है, की पौत्री/नवासी है। मुरली, अकुन, जिसकी दो पुत्रियाँ हैं लेकिन कोई पुत्र नहीं है, का साला है। राहुल, कमल का चचेरा/फुफेरा/ममेरा भाई और पामिला का सगा भाई है। उदय और वनमय, निकिता के दामाद हैं। वनमय का विवाह यामिनी से हुआ है और उनकी दो पुत्रियाँ और एक पुत्र है। उदय का एक पुत्र और एक पुत्री है। टीना और स्मिता, यामिनी की पुत्रियाँ हैं। मुरली अविवाहित है। यामिनी, राहुल की क्या लगती है?

SSC CGL 2022
A)

बहन

B)

मौसी/चाची/बुआ

C)

पुत्री

D)

माँ

50)

सलोनी, कार्तिक के इकलौते बेटे की बेटी है। निरुपमा, दीपक की मां है। यामिनी के इकलौते बेटे अंकित की शादी निरुपमा से हुई है। कार्तिक, दीपक के दादाजी हैं। कार्तिक, अंकित से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CGL 2022
A)

भाई

B)

बेटा

C)

पिता

D)

चाचा

51)

कनिका ने एक महिला की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए कहा, "उसकी बहू मेरे बेटे के दादा के इकलौते बेटे की पत्नी है।" तस्वीर में महिला, कनिका से कैसे संबंधित है?

SSC CPO 2020
A)

सास

B)

सिस्टर-इन-लॉ

C)

मां

D)

चाची

52)

C, B की मदर-इन-ला है; A, C का बड़ा पुत्र है और D का पिता है। यदि B, A की पत्नी नहीं है, तो B, D से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CPO 2020
A)

माता

B)

मैटरनल आंटी

C)

बहन

D)

आँट

53)

पाँच सदस्यों वाले परिवार में P, Q की बहन है और R, Q की माँ है। S, R का पिता है और T, S की माँ है। P, S से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CPO 2020
A)

भांजी

B)

मां

C)

पोती

D)

पुत्री

54)

एक व्यक्ति के चित्र की ओर इशारा करते हुए, रवीश ने कहा, "मैं अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हूं लेकिन उस व्यक्ति का पिता मेरे पिता का पुत्र है"। चित्र में व्यक्ति रवीश से किस प्रकार से संबंधित है?

SSC CPO 2020
A)

पिता

B)

नेफ्यू

C)

पुत्र

D)

कजिन

55)

एक आदमी की ओर इशारा करते हुए, एक महिला ने कहा, "उसका भाई मेरी माँ की इकलौती बेटी के पति के बेटे का पिता है"। वह आदमी महिला के पति से कैसे संबंधित है?

SSC CPO 2020
A)

साला

B)

भाई

C)

पिता

D)

चाचा

56)

'A # B' का अर्थ है 'A, B का भाई है'।
'A @ B' का मतलब 'A, B की पत्नी है'।
'A & B' का अर्थ है 'A, B की बेटी है'।
'A% B' का अर्थ है 'A, B की बहन है'।
यदि P % R & Y @ Z # M % N है, तो M, P से कैसे संबंधित है?

SSC CPO 2020
A)

मामी

B)

चाचा

C)

बुआ

D)

मां

57)

'A # B' का अर्थ है 'A, B का पति है'।
'A @ B' का अर्थ है 'A, B की बहन है'।
'A & B' का अर्थ है 'A, B की माँ है'।
'A% B' का अर्थ है 'A, B का पुत्र है'।
यदि S # Z @ R% K # J & T # N है, तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

SSC CPO 2020
A)

K, N का फादर इन ला है।

B)

R और T भाई हैं।

C)

Z, T की बहन है।

D)

J, S की माँ है।

58)

प्रीति विराट की इकलौती बहन है। मनोज, दिलीप का पुत्र है, जो माया का पति है। विराट, देवांश का पुत्र है। देवांश, मनोज के फादर-इन-लाॅ हैं। माया, प्रीती से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CPO 2020
A)

मदर-इन-लाॅ

B)

सिस्टर-इन-लाॅ

C)

डाॅटर-इन-लाॅ

D)

मां

59)

'A % B' का अर्थ'A,B' की बहन है
'A + B' का अर्थ'A,B' का पिता है
'A ! B' का अर्थ'A,B' का भाई है
If P ! H + Q % M + T % K ! J, तो Q का J से क्या संबंध है?

SSC CPO 2020
A)

डॉटर-इन-लॉ

B)

बुआ

C)

मामी

D)

सिस्टर-इन-लॉ

60)

एक लड़की की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए, देव ने कहा, "वह मेरी पत्नी की बहन की माँ के इकलौते बेटे की बेटी है"।
देव की पत्नी का उस लड़की के दादासे क्यासंबंधहै?

SSC CPO 2020
A)

बेटी

B)

बुआ

C)

डॉटर -इन-लॉ

D)

बहन

61)

'A % B' का अर्थ है 'A, B की माँ है'।
'A $ B' का अर्थ है 'A, B का पिता है'।
'A # B' का अर्थ है 'A, B का भाई है'।
'A & B' का अर्थ है 'A, B की बहन है'।
यदि J $ H # R% N & T # U% P, तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

SSC CPO 2020
A)

R, P की नानी है।

B)

N, P की बहन है।

C)

J, N का नाना है।

D)

R, U की माँ है।

62)

रोनिता का इकलौता भाई विक्रम, कृतिका की माता सेजल का पति है। रोनिता की माता चांदनी, कृतिका से किस प्रकार संबंधित हैं?

SSC CPO 2020
A)

(पैतृक) चाची

B)

मदर-इन-लॉ

C)

दादी

D)

नानी

63)

'A @ B' का अर्थ है 'A, B का पति है'।
'A & B' का अर्थ है 'A, B की माता है'।
'A # B' का अर्थ है 'A, B की पुत्री है'।
यदि G@V&K@P#J, तो G, P से किस प्रकार संबंधित है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

पिता

B)

ससुर

C)

चाचा

D)

मामा

64)

G की माता, K की इकलौती पुत्री है। N, F और K का पुत्र है। H, N और M का पुत्र है। F, H के पिता का पिता है। K, H से किस प्रकार संबंधित है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

पिता की माता

B)

माता के पिता

C)

पिता का भाई

D)

माता की माता

65)

रंजनी, सम्राट की बहन है। प्रणीत की माता का विवाह सम्राट से हुआ है। भाग्य का एक पुत्र और एक पुत्री है। लया, प्रणित की बहन है, जो भाग्य का पोता है। लया, रचना की पुत्री है। रजनी, रचना से किस प्रकार संबंधित है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

बहन

B)

ननद

C)

पुत्री

D)

भाभी

66)

यदि 'P + Q' का अर्थ 'Q, P की माता है', 'P - Q' का अर्थ 'Q, P का भाई है', 'P % Q' का अर्थ 'Q, P का पिता है' और 'P × Q' ' का अर्थ है 'Q, P की बहन है', निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प दर्शाता है कि 'L, K का मामा है'?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

K - M + N × L

B)

L - N + M × K

C)

K + S × N - L

D)

L - S % K + N

67)

'A + B' का अर्थ है 'A, B का भाई है';
'A = B' का अर्थ है 'A, B की पुत्री है';
‘A @ B’ का अर्थ है "A, B की पत्नी है"।
यदि 'U+Y=T@G', तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

G, U का पिता है।

B)

T, U की बहन है।

C)

G, Y का चाचा है।

D)

T, U की मामी है।

68)

'A + B' का अर्थ है 'A, B का पति है';
'A = B' का अर्थ है 'A, B की पुत्री है'।
यदि 'H + E = M + R' है, तो R, H से किस प्रकार संबंधित है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

पिता

B)

बहू

C)

माता

D)

सास

69)

K, C की माता है, M, P की बहन है, U, P की माता है, G, K और P का पिता है। U, C से किस प्रकार संबंधित है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

दादा

B)

माता

C)

दादी

D)

चाची

70)

P, M का पिता है, T, V का पुत्र है, Z, M की पत्नी है, Z का पिता Q, V का पति है। T, Z से किस प्रकार संबंधित है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

चाचा

B)

भाई

C)

पुत्र

D)

भतीजा

71)

A + B’ का अर्थ है कि 'A, B की बहन है';
‘A = B’ का अर्थ है कि 'A, B की पुत्री है'।
यदि ‘G + T + U = D’ है, तो G, D से किस प्रकार संबंधित है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

मां

B)

पुत्री

C)

मामी

D)

बहन

72)

‘A @ B’ का अर्थ है कि 'A, B का पति है';
'A & B' का अर्थ है कि 'A, B की मां है'।
यदि ‘K @ H & C’, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

H, C की बहन है।

B)

H, K का पिता है।

C)

C, K की मां है।

D)

K, C का पिता है।

73)

विक्रांत की एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए शशि ने कहा, "वह मेरे पिता की माता के पति की पुत्री का पति है"। तो विक्रांत की पत्नी का शशि के पिता से क्या संबंध है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

पुत्री

B)

बहन

C)

भांजी

D)

माता

74)

एक निश्चित कूट में, P + Q का अर्थ है 'Q, P का पुत्र है'; P @ Q का अर्थ है 'Q, P की पुत्री है'; P $ Q का अर्थ है 'Q, P का भाई है'; P % Q का अर्थ है 'P, Q का पिता है' और P # Q का अर्थ है 'P, Q की माता है'।
इन्मे से सत्य क्या है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

C @ D $ F % G का अर्थ है G, C का पोता है।

B)

A + B $ C % D का अर्थ है A, D का नाना है।

C)

K + L $ M @ N का अर्थ है N, K की पोती है।

D)

G % H # K $ L का अर्थ है L, G का दामाद है।

75)

संजू का आठ सदस्यों का परिवार है। बिनोध परिवार के सबसे बड़े पुरुष सदस्य हैं और उनका विवाह नर्मदा से हुआ है। हयाती, नर्मदा की पुत्रवधू हैं तथा सुविद और अलेक्या की भाभी हैं। संजू और बिनोध के अलावा सुविद परिवार का एकमात्र पुरुष सदस्य है। संजू की दो पुत्रियों सरयू और दक्षी की मौसी हैं। दक्षी, सुविद के भाई से किस प्रकार संबंधित है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

बहन

B)

पुत्रवधू

C)

पुत्री

D)

भाभी

76)

विनोद, रिया के दादा हैं। रिया, निखिल की पुत्री है। सोहन, निखिल का भाई है। सोहन, रिया से किस प्रकार संबंधित है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

पिता के पिता

B)

भाई

C)

पिता के भाई

D)

पुत्र

77)

यदि 'A @ B' का अर्थ है - 'A, B का पिता है ', 'A # B' का अर्थ है - 'A, B का भाई है', 'A % B' का अर्थ है - 'A, B की बहन है! और 'A $ B' का अर्थ है - 'A, B की मां है।' तो निम्नलिखित में से किस व्यंजक का अर्थ है - 'A, S का पिता है'?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

M @ N $ S % E # A

B)

N @ A # M $ E % S

C)

A # S $ N @ E % M

D)

E # M % N $ A @ S

78)

वनमयी ने कहा कि वह अपनी माँ के इकलौते भाई के पुत्र की माँ के ससुर से मिली थी। वह किससे मिली थी?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

नाना

B)

भाई 

C)

चचेरा भाई

D)

पिता 

79)

फोटो में एक व्यक्ति की ओर इंगित करते हुए, विक्रम ने कहा, "वह मेरी पत्नी के ससुर समीर के बेटे का बेटा है"। समीर का एक ही बेटा है। फोटो में दिख रहे व्यक्ति का विक्रम से क्‍या संबंध है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

भाई

B)

भतीजा

C)

पिता

D)

बेटा

80)

यदि 'U × V' का अर्थ है कि 'U, V की बेटी है', 'U + V' का अर्थ है कि 'U, V का पति है', और 'U - V' का अर्थ है कि 'U, V की बहन है', तो ‘W + X – Y × Z’ का क्या अर्थ होगा?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

W, Z का चाचा है

B)

Z, W की सास हैं

C)

W, Z का साला है

D)

W, Z का दामाद है

81)

श्रवण, आनंद और रावली के पिता हैं। गौरी, कृति की मां हैं। निपुण, आनंद का बेटा है। निपुण, कृति का इकलौता भाई है। गौरी, पावनी की बहू हैं। पावनी की केवल एक बेटी और एक बेटा है। निपुण का रावली के पिता से क्या संबंध है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

दामाद

B)

पोता

C)

भाई

D)

बेटा

82)

P की ओर इंगित करते हुए, Q ने कहा, "मैं उसकी मां के पुत्र का इकलौता पुत्र हूं"। Q का P से क्या संबंध है?

SSC Selection Post Matric 2022
A)

पुत्र

B)

भतीजा

C)

बुआ

D)

भाई

83)

यदि 'A & B' का अर्थ 'A, B का पिता है' और 'A @ B' का अर्थ 'A, B की बहन है', तो निम्नलिखित में से किस व्यंजक का अर्थ 'H, M का पिता है'?

SSC CHSL 2021
A)

H @ K @ P & M

B)

K & H @ P @ M

C)

M & K @ P @ H

D)

H & K @ P @ M

84)

निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिये।
'K $ D' का अर्थ है 'K, D का पिता है'।
'K < D' का अर्थ है 'K, D की पत्नी है'।
'K > D' का अर्थ है 'K, D की पुत्री है'।
'K @ D' का अर्थ है 'K, D का पुत्र है'।
'H > R $ S @ T > N' व्यंजक में H, N से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

पत्नी

B)

पोती

C)

भतीजी

D)

बहू

85)

एक लड़के का परिचय देते हुए, लीला ने से कहा, "वह मेरे दादा-दादी की इकलौती संतान का इकलौता पुत्र है"। लड़का लीला से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

अंकल

B)

भाई

C)

पिता

D)

कजिन

86)

कपिल की ओर इशारा करते हुए आदित्य ने कहा, 'उसके पिता मेरे पिता के पिता की बेटी के पति हैं। आदित्य के पिता का कपिल की माता से क्या संबंध है?

SSC CHSL 2021
A)

भाई

B)

पति

C)

पिता

D)

पुत्र

87)

यदि अनिकेत, प्रियंका के पुत्र के पुत्र का भाई है, तो अनिकेत का प्रियंका से क्या संबंध है?

SSC CHSL 2021
A)

चचेरा भाई/बहन

B)

भाई

C)

पुत्र

D)

पोता

88)

एक बच्चे की माता के ससुर की पुत्री रश्मि है, जिसकी पुत्री पीहू है। पीहू का बच्चे से क्या संबंध है?

SSC CHSL 2021
A)

चाची

B)

बहन

C)

भतीजी/भांजी

D)

चचेरा भाई/बहन

89)

यदि रमन, क्षितिज के पुत्र के पुत्र का भाई है, तो रमन, क्षितिज से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

कजिन

B)

पोता

C)

पुत्र

D)

भांजा/भतीजा

90)

सुनैना ने ऋतिक को अपनी मां के भाई के पुत्र के रूप में परिचित करवाया। ऋतिक, सुनैना से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

पुत्र

B)

अंकल

C)

कजिन

D)

भांजा/भतीजा

91)

एक परिवार में, दिव्या और मोनिका बहनें हैं। मोनिका, अनामिका की मां हैं। किशोर, अनामिका का पुत्र है। लीलू, दिव्या का पुत्र है। अनामिका, लीलू से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

मां

B)

चचेरा भाई/बहन

C)

भाभी

D)

भांजी/भतीजी

92)

एक महिला की ओर इशारा करते हुए, राज ने कहा, "वह मेरी माँ के ससुर के भाई की इकलौती पुत्री है"। तो, महिला का राज से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

बहन

B)

चचेरी बहन

C)

ननद

D)

बुआ

93)

M, R का इकलौता पुत्र है। P, Q की बहन है। X, C का पिता है, जो R की पत्नी है। Q, X की इकलौती पुत्री की पुत्री है। M, X से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

पोता/नाती

B)

भतीजा/भांजा

C)

भाई

D)

पुत्र

94)

M की पत्नी N की बहू है। P, O का पति है, जो M की बहन है। तो P, N से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

भतीजा

B)

दामाद

C)

कजिन

D)

भाई

95)

महेंद्र, नमन का पुत्र है, जो रीमा की माता का भाई है। तो महेंद्र, रीमा से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

ममेरा भाई

B)

भाई

C)

मा

D)

पुत्र

96)

'U + W' का अर्थ है 'U, W का पिता है';
'U - W' का अर्थ है 'U, W की पत्नी है';
'U × W' का अर्थ है 'U, W का भाई है'; और 
'U W' का अर्थ है 'U, W की पुत्री है'।
यदि 'K ÷ L + M + N', तो K, N से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

मां

B)

पुत्री

C)

आंटी

D)

बहन

97)

यदि का अर्थ है 'A, B की माता है', 'A × B' का अर्थ है 'A, B की बहन है', और 'A * B' का अर्थ है 'A, B की पुत्री है', तो निम्नलिखित व्यंजक में R, P से किस प्रकार संबंधित है?
'R + V × Q × M * P'

SSC CHSL 2021
A)

पुत्री

B)

पत्नी

C)

बहन

D)

माता

98)

तुषार, जितेंद्र का इकलौता बेटा है और कीर्ति, जितेंद्र के पिता के भाई की बेटी है। सुहानी, तुषार की बहन है। सुहानी, कीर्ति से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

भतीजी/भांजी

B)

चचेरी बहन

C)

बहन

D)

चाची

99)

रुचि के पति के दादा अभिनव हैं, जिनके पोते के पिता वियान हैं। यदि अभिनव और उसकी पत्नी का एकमात्र ही पुत्र है, तो वियान रुचि के पति से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

पिता

B)

साला

C)

कसिन

D)

अंकल

100)

निर्मला ने राहुल को अपनी माता की बहन के पुत्र के रूप में पेश किया। निर्मला का राहुल से क्या संबंध है?

SSC CHSL 2021
A)

मोसेरा भाई/बहन

B)

साला

C)

मामा

D)

भाई

101)

बरुन चेतन का पुत्र है। अद्विता और चेतन एक विवाहित युगल हैं, प्रकुल चेतन का भाई है। दीया, अद्विता की पुत्री है। सुमन, बरुन का भाई है। दीया, बरुन से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

मां

B)

कजिन

C)

आंटी

D)

बहन

102)

स्निग्दा ने कहा कि वह अपनी मां के इकलौते भाई के बेटे की मां के ससुर से मिली थी। वह किससे मिली?

SSC CHSL 2021
A)

चाचा

B)

नानाजी

C)

पिता

D)

भाई

103)

U, M का पिता है। V, K की पत्नी है। D, K के इकलौते भाई M की माता है। U, D से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

पिता

B)

पति

C)

चाचा

D)

भाई 

104)

U की पुत्री, X, V की पुत्रवधू है। W, V की पुत्री का पुत्र है। W, X से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

साला

B)

ससुर

C)

भतीजा / भांजा

D)

चचेरा भाई

105)

एक सज्जन के चित्र की ओर इशारा करते हुए, रश्मि कहती है, "वह मेरे पुत्र की पत्नी के ससुर हैं

SSC CHSL 2021
A)

जीजा

B)

भाई

C)

कज़िन

D)

पति

106)

रेवती, सुजीत की बहन है। प्रांजल की मां की शादी सुजीत से हुई है। भाविता का एक पुत्र और एक पुत्री है। लोपा, प्रांजल की बहन है, जो भविता का पोता है। लोपा, रम्या की पुत्री है। रेवती का राम्या से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

पुत्री

B)

पति की बहन

C)

भाई की पत्नी

D)

बहन

107)

अस्मित की पत्नी है और रानी के पति हैं। रानी के ससुर रीना की इकलौती पुत्री सिया के दादा हैं। अस्मित, आदित्य से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

साला

B)

भाई

C)

चाचा/मामा

D)

चचेरा भाई/बहन

108)

रमा, राधिका की पुत्री है, जो रेखा की इकलौती बहू है। मोहन, ऋषि के पिता और रेखा के पति हैं। ऋषि, रमा से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

पति

B)

चचेरा भाई/बहन

C)

भाई

D)

पिता

109)

हिमांशु, अंजन की पुत्री है। मृणालिनी, जो अर्चना की बहन है, का एक पुत्र राहुल और एक पुत्री सुनयना है। कल्पिका, कृपाल की माँ और सुनयना की माँ की बहन है। राहुल, कृपाल का कज़िन है। कृपाल, हिमांशु का भाई है। अर्चना, अंजन से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

भांजी/भतीजी

B)

भाभी/साली

C)

बहन

D)

कज़िन

110)

B और D चचेरे भाई हैं। A, B का पिता है और C का चाचा है, जो D की बहन है। C की माता का विवाह E से हुआ है, जो A का भाई है। B, C के पिता से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

देवर/साला

B)

पुत्र

C)

भतीजा

D)

चाचा

111)

यदि 'A & B' का अर्थ है 'A, B का भाई है', 'A # B' का अर्थ है 'A, B की पुत्री है', और 'A @ B' का अर्थ है 'A, B की पत्नी है', तो निम्नलिखित व्यंजक में K, Z से किस प्रकार संबंधित है?
'Z @ R & T # H @ K'

SSC CHSL 2021
A)

चाचा

B)

ससुर

C)

दादाजी

D)

पिता

112)

रवीना का परिचय देते हुए, नीतीश ने कहा, "वह मेरी बहन के पुत्र की नानी है"। रवीना, नीतीश से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

भाभी

B)

मामी

C)

सास

D)

माता

113)

‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B कि पत्नी है’। 
‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B कि पुत्री है’। 
‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B कि बहन है’। 
‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’। 
यदि P ÷ M × R – Z + Q है, तब P, Q से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

भतीजा

B)

दामाद 

C)

पुत्र 

D)

भाई 

114)

एक महिला के फोटो की ओर इशारा करते हुए सुकन्या ने कहा, "उसके बेटे का बेटा मेरी बेटी की बहन का भाई है।" वह महिला सुकन्या से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

बहन

B)

सास

C)

मां

D)

बेटी

115)

मान्यक, अरविंद का पुत्र है। मान्यक और कश्यप भाई हैं। दुर्गा, कश्यप की माता हैं। संहिता, अरविंद का भाई है। हृद,य संहिता का पुत्र है। हृदय का कश्यप से क्या संबंध है?

SSC CHSL 2021
A)

दामाद

B)

चाचा 

C)

बेटा

D)

चचेरा भाई

116)

विनीत, अंतिमा का पति है। देव, कुश का भाई है। शालिनी, कुश की मां की मां है। देव, विनीत का पुत्र है। अंतिमा, शालिनी से किस प्रकार संबंधित है?

SSC CHSL 2021
A)

मां

B)

मामी

C)

पुत्री

D)

बहन

117)

P और Q पति- पत्नी है । P का ससुर R की पत्नी का पिता है। Q, T का भाई है । P का R की पत्नी से क्या संबंध है?

SSC CHSL 2021
A)

चाची

B)

भाभी

C)

ममेरा भाई

D)

भाई

118)

पाँच सदस्यों, K, L, M, N और O का एक परिवार है। उनमें से, एक शादीशुदा जोड़ा है। O अविवाहित है और K का भाई है। N, O की बहन है। M एकमात्र विवाहित महिला है और N की माँ है। L और O समूह में मात्र दो पुरुष हैं।
K के पिता कौन हैं?

SSC CGL 2020
A)

O

B)

L

C)

K

D)

M

119)

साँची की तस्वीर दिखाते हुए, नितिन कहता है, "इसकी माँ के पिता के बेटे की पत्नी, मेरी सास की इकलौती बेटी है।" नितिन का साँची की माँ से क्या संबंध है ?

SSC CGL 2020
A)

भाई

B)

चाचा

C)

मामा

D)

दादा

120)

A + B का अर्थ है 'A, B की माँ हैं' ;
A - B का अर्थ है 'A, B का भाई है' ;
\(A\times B\) का अर्थ है 'A, B का पिता है' ;
\(A\div B\) का अर्थ है 'A, B की बेटी है';
यदि, \(P-K\times Y-J\div S+R\) है, तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

SSC CGL 2020
A)

J, P की बेटी है ।

B)

K, S का पति है ।

C)

Y, S का बेटा है |

D)

P, R का चाचा है |

121)

A + B का अर्थ है, 'A, B का पति है' ;
A - B का अर्थ है, 'B, A की बहन है' ;
\(A\times B\) का अर्थ है, 'A, B की माँ है' ;
\(A\div B\) का अर्थ है, 'B, A का बेटा है' |
यदि, \(P+R\times T-Q\div S+U\) है, तो P का S से क्या संबंध है ?

SSC CGL 2020
A)

नाना

B)

चाचा/मामा/मौसा

C)

दादा

D)

ससुर

122)

A + B का अर्थ है 'A, B का पिता है' ;
A - B का अर्थ है 'A, B की बहन है' ;
A x B का अर्थ है 'A, B का भाई है' ;
A ÷ B का अर्थ है 'A, B की बेटी है' |
यदि, R + S x T - V ÷ U है, तो S का U से क्या संबंध है ?

SSC CGL 2020
A)

बेटा

B)

बेटी

C)

पति

D)

भाई

123)

\(A+B\) का अर्थ है 'A, B का पति है' ;
\(A-B\) का अर्थ है 'A, B की पत्नी है' ;
\(A\times B\) का अर्थ है 'A, B की माँ है' ;
\(A\div B\) का अर्थ है 'A, B का बेटा है' |
यदि,\(W\times R\times J-S\div V+L\) है, तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

SSC CGL 2020
A)

V, J के ससुर हैं |

B)

L, V की पत्नी हैं |

C)

L, S की सास हैं |

D)

W, J की नानी हैं |

124)

A + B का अर्थ है 'A, B की माता है' ;
A - B का अर्थ है 'A, B का पति है' ;
A x B का अर्थ है 'A, B का बेटा है' ;
\(A\div B\) का अर्थ है 'A, B की बेटी है' |
यदि, \(W\times Z+Y\div X\) है, तो X का Z से क्या संबंध है ?

SSC CGL 2020
A)

बेटा

B)

पति

C)

बेटी

D)

पत्नी

125)

A − B का अर्थ है 'A, B की माँ है' ;
A × B का अर्थ है 'A, B की बहन है' ;
A ÷ B का अर्थ है 'A, B की बेटी है' । 
निम्नलिखित में से किस व्यंजक का अर्थ है 'U , Q की बेटी है ?

SSC CGL 2020
A)

Q − Z ÷ U × K

B)

Q − Z × U ÷ K

C)

K − Z ÷ U × Q

D)

K − U ÷ Z × Q

126)

A + B का अर्थ है 'B, A की पुत्री है' ;
A - B का अर्थ है 'B, A की बहन है' ;
A x B का अर्थ है 'B, A का पति है' ;
A ÷ B का अर्थ है 'A, B का पिता है' ।
यदि, \(P\div R \times T+Q-S\times U+Z\), तो R, Z से किस प्रकार संबंधित है ?

SSC CGL 2020
A)

दादाजी

B)

नाना

C)

दादी

D)

नानी

127)

एक लड़की आकांक्षा की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए, राजीव ने कहा, "उसकी बेटी के पिता की पत्नी की माँ मेरी पत्नी की बेटी की माँ की सास है" । राजीव आकांक्षा से कैसे संबंधित है ?

SSC CGL 2020
A)

मामा

B)

पिता

C)

चाचा

D)

भाई

128)

A - B का अर्थ है 'A, B की बहन है' ;
\(A\times B\) का अर्थ है 'A, B का पति है' ;
\(A\div B\) का अर्थ है 'A, B का बेटा है'।
यदि, \(Y+M-T-Z\div L\times U\) है, तो U का Y से क्या संबंध है ?

SSC CGL 2020
A)

माता

B)

पिता

C)

ससुर

D)
अपर्याप्त डेटा 
129)

A + B का अर्थ है 'A, B का पिता है', A x B का अर्थ है 'A, B का भाई है', A ÷ B का अर्थ है 'A, B की बहन है', निम्नलिखित में से किस भाव का अर्थ है 'H, P का पोता है' ?

SSC CGL 2020
A)

D + H + K x M ÷ P

B)

H + K + D x P ÷ M

C)

P + K + D ÷ H x M

D)

P + K + D x H ÷ M

showing 1 - 129 results of 129 results