|
| Comprehension: | | निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
राष्ट्रभाषा से यह अभिप्राय है कि वह अंतरप्रांतीय व्यापार और (41) __________ व्यवहार में सभी प्रांतों में रहनेवालों द्वारा बरती जाए और बदरीनाथ से रामेश्वरम् तक तथा अमृतसर से कटक तक सभी स्थानों में परस्पर बातचीत करने और (42) ___________ में काम लायी जाए। राष्ट्रभाषा होने की अधिकाधिक योग्यता हिंदी में आनी और लानी चाहिए। आज के युग में जब वैज्ञानिक आविष्कार के कारण दुनिया से स्थान और समय की दूरी समाप्त होती जा रही है, कोई भी भाषा दूसरी भाषा के संपर्क से अपने को (43) ___________ नहीं रख सकती। हिंदी का यह एक विशेष गुण है कि उसने हिंदुओं की भाषा होते हुए भी अरबी, फारसी, अंगरेजी इत्यादि के शब्दों को अछूत नहीं समझा। (44) _______________ की नीति तो वह कदापि स्वीकार नहीं कर सकती और न विदेशी शब्दों को ही बाहर रखकर वह अपनी उन्नति कर सकती है। हिंदुस्तान में हिंदू, मुसलमान, ईसाई, सिख इत्यादि सभी बसते हैं, तो भी वह (45)_____________ है। इसी प्रकार, यदि हम सभी भाषाओं से उत्तम और आवश्यक शब्द लेंगे, तो भी हिंदी ही रहेगी। | | | SubQuestion No : 16 | | | Q.16 | निम्न विकल्पों में से उचित शब्द चयन कर अनुच्छेद में रिक्त स्थान की पूर्ति करें।(41) | | |
| Ans | 1. सार्वलौकिक | | 2. सार्विक | | 3. सार्वत्रिक | | 4. सार्वजनिक |
|
Watch Youtube Videos
Subscribe Telegram Channel
Aptitude in 1 Video